Uncategorized
Trending

तनाव रहित होकर दे बोर्ड परीक्षा

डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में बोर्ड छात्रों के लिए परीक्षा पे चर्चा सेमिनार का किया आयोजन

बडौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई से सम्बन्धित कॉलेज के प्रधानाचार्यो द्वारा छात्रों को परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य
प्रभात सिंह ने बताया कि परीक्षा के नजदीक आने पर छात्र तनाव में आ जाते है। उनके अंदर एक भय पैदा हो जाता है।उन्होंने बताया कि जिस दिन छात्र की कक्षा शुरू होती है उसी दिन से उसकी तैयारी शुरू होनी चाहिए।छात्र का प्रत्येक दिन परीक्षा की तैयारी का होता है ।परीक्षा के दौरान केवल उस तैयारी की पुनरावृत्ति होती है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लिखकर देखे जिसे आप कभी भूल नही पाएंगे।रिटायर्ड प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह राठी ने बताया कि शिक्षक के कंसेप्ट क्लीयर करने पर जब हम एकाग्र भाव से पढ़ते है वो हमारे दिमाग मे छप जाता।यदि पढ़ते समय हमारा मन इधर उधर भटकता है तो वे शब्द दिमाग से बाहर ही रह जाते है इसलिए जल्दी ही पढा हुआ भूल जाते है।एकाग्रता और अध्ययन की स्पष्टता परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए आवश्यक है।रिटायर्ड प्रधानाचार्य बाल किशन शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह जल्दी उठे क्योंकि शांत वातावरण में पढ़ा हुआ कभी भुल नही सकते। एक अच्छे छात्र के अंदर काक चेष्टा वको धानम जैसे गुण होने चाहिए।ताकि वह अपने छात्र जीवन का निर्वाह कर सके। प्रधानाचार्य मांगेराम उपाध्याय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी छात्र पढ़ाई में कमजोर नही होता शिक्षक को उसकी प्रतिभा निखारनी होती है।परीक्षा से किसी को डरने की जरुरत नही है। इसे आनन्द की भांति लेना चाहिए। कक्षा में शिक्षक जो भी पढ़ाये उसे ध्यानपूर्वक समझे और मनन करे तो परीक्षा बिना किसी तनाव और भय के बेहद अच्छे ढंग से सम्पन्न हो जाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य के के त्यागी ने और संचालन प्रबन्धक दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button