Uncategorized
Trending

डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

फलावदा:(मेरठ)। स्थानीय सिंडीकेट बैंक के सामने स्थित अंबेडकर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की चित्र के सामने मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है विचार गोष्ठी का संचालन मनोज जाटव ने किया अध्यक्षता भगवान सहाय जाटव ने की है जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने में सबसे बड़ा योगदान रहा है उन्होंने दलित शोषित गरीब अति पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सम्मान दिलाया है इसलिए हम सभी उनकी प्रेरणा से ही आगे बढ़ रहे हैं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी विचारधारा के अनुसार ही गांव के सबसे गरीब और अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं से जोड़कर चल रहे हैं इस मौके पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, व्यापारी नेता अजय शर्मा, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, रमेश जाटव, अनुज सैनी अरविंद बिश्नोई, विवेक सैनी,डॉ देवदत्त सैनी,बसपा नेता राकेश जाटव, अरविंद जाटव, सुशील जाटव, पूर्व सभासद रविदत, परविंदर जाटव, रविंद्र जाटव, आदि गणमान्य लोग शामिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button