डॉ नीरज मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आए मरीजों उनके साथ अस्पताल पहुंचे तीमारदारों को भाजपा के वरिष्ठ नेता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर पंकज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए
नगर के दिल्ली रोड स्थित डॉ नीरज मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आए मरीजों उनके साथ अस्पताल पहुंचे तीमारदारों को भाजपा के वरिष्ठ नेता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर पंकज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए।

बडोत। नगर के दिल्ली रोड स्थित डॉ नीरज मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आए मरीजों उनके साथ अस्पताल पहुंचे तीमारदारों को भाजपा के वरिष्ठ नेता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर पंकज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। इस मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर अपने-अपने आवास पर तिरंगा झंडा लगाकर राष्ट्रीय ध्वज का मान सम्मान बढ़ाने का काम करें देश की आन बान शान ही हमारे देश की पहचान है। राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए झंडे के सामने खड़े होकर जय हिंद करने का भी कार्य करें। इस मौके पर डॉ सुधा रानी ने कहा कि चलो फिर से वह नजारा याद कर ले शहीदों के दिल में थी। जो ज्वाला वह याद कर ले। जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी। किनारे पर बलिदानों के खून की वह धारा याद कर ले हम सब लोगों को मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर एकजुट होकर तिरंगा फहराने का कार्य करना है। डॉक्टर सुधा रानी ने सभी से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएं। आज डॉक्टर सुधा रानी नीरज मल्टी स्पेशलिटी दिल्ली सहारनपुर रोड अस्पताल पर आए मरीजों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर रही थी ।सोमवार को डॉक्टर नीरज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में आने वाले मरीजों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए गए।


