मवाना- (मेरठ)। दोपहर में मुन्नालाल मोहल्ले में एक डॉक्टर का परिवार रहता है जिसमें दोपहर को 2 युवक खुद को सीबीसीआईडी का अधिकारी बताकर डॉक्टर के घर में घुस गए। घर में चिकित्सक नहीं थे, वह क्लीनिक पर थे। घर वालों ने जब युवकों से आई कार्ड मांगा तो दोनों फरार हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को वह अपने बेटे को दी
मामला मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल का है। दोनों युवकों के लुटेरे होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को दोनों खुद को सीबीसीआईडी अधिकारी बताकर दंत चिकित्सक के घर में घुसे थे।

घर में पहुंचते ही बंद किया गेट

मवाना के मुन्नालाल मोहल्ले के डॉ अभिषेक दंत चिकित्सक है। सोमवार को वह अपने क्लीनिक पर मौजूद थे। घर में उनकी माता रेखा जैन अकेली थी। इसी दौरान दो लुटेरे अपने आप को सीबीसीआईडी अधिकारी बताते हुए घर में घुस आए। घर में पहुंचते ही दोनों ने गेट बंद कर लिया।
मौका देख कर रेखा जैन ने यह जानकारी पुलिस वह अपने बेटे को दी जिस पर डॉक्टर अपने सहयोगियों को लेकर मौके पर पहुंचा और पहुंचकर दोनों युवकों से उनका आई कार्ड मांगा तो वह दोनों घबरा गए इसके बाद मौका देख दोनों युवक वहां से भाग गए जिनकी फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस जांच कर रही है।

