सरधना (मेरठ)। मंगलवार को तहसील परिसर स्थित सभागार में एसडीएम सत्य प्रकाश तथा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्रीमती शशि प्रभा चौधरी ने डेयरी संचालकों के साथ मीटिंग की । डेयरियों से निकलने वाले गोबर को नाली में बहाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। गौरतलब है कि सरधना नगर क्षेत्र में लगभग 300 डेरिया हैं जिनसे निकलने वाला गोबर डेयरी संचालक नालियों में बहा रहे हैं। जिस कारण छोटी बड़ी नालियां और बड़े-बड़े नाले गंदगी से भर जाते हैं । जिसके चलते नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है । नगर में फैली गंदगी के कारण आम आदमी परेशान है। इस संबंध में डेयरी संचालको से नगर पालिका ने गोबर स्थल देने की बात कही जिस पर एसडीएम,व ईओ शशिप्रभा चौधरी ने गोबर ना बहाने उसको एकत्रित कर नगरपालिका कर्मियों को देने की बात कही जो नगरपालिका कर्मी डेयरियों से गोबर उठा कर लाएंगे उसके एवज में नगरपलिका प्रति पशु के हिसाब से उसका चार्ज लेगी इस पर सभी डेरी संचालक सहमत हो गए प्रति पशु कितना चार्ज लिया जाएगा इसके लिए एक बैठक अलग से बुलाई जाएगी । इसके लिए नगरपालिका सभी डेरियो का सर्वे कर आएगी और पता लगाएगी कि किस डेयरी में कितने पशु मौजूद है । अधिकारियों ने सभी डेयरी संचालकों को नाली में गोबर बहाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस अवसर पर हाजी याकूब घोंसी, हकीमुद्दीन, सत्तार अहमद, जुल्फिकार, लक्ष्मण, शहजाद, तेजपाल शरीफ सगीर धर्मवीर सिंह बृजेश शिवकुमार, मोहम्मद साजिद, उमरदीन, मुस्तकीम, नवीन कुमार, जाकिर अहमद, गफ्फार आदि डेरी संचालक मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके अलावा बैठक में नगरपालिका लिपिक विपिन शर्मा, व मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


