Uncategorized
Trending

डीएपी खाद लेने को किसानों में मची मारामारी

बिनौली। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर लंबे समय के बाद डीएपी खाद पहुची तो समिति पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डीएपी खरीदने के लिए किसानों में मारा मारी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद का वितरण किया गया।

गेंहू बुवाई का समय चल रहा है। इसके लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है लेकिन कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर लंबे समय के बाद डीएपी खाद आई तो सोमवार को समिति पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहॉ पर खाद खरीदने के लिए उनमें मारा मारी मच गई और धक्का मुक्की भी हुई। किसानों के ट्रेक्टर ट्रालियों व भैंसा बुग्गी से बाजार मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। किसानों की भीड़ को देखते हुए समिति कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने किसानों की लाईन लगवाकर व्यवस्था बनाई। इसके बाद किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया डीएपी खाद की एक गाड़ी आयी थी। 550 डीएपी कट्टों का किसानों वितरण किया गया, दूसरी गाड़ी जल्द ही मंगवाकर किसानों डीएपी वितरित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button