डा.अनिल आर्य के क्षेत्रीय महासचिव बनने पर जताई खुशी
जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक डा.अनिल आर्य को रालोद का क्षेत्रीय महासचिव(हस्तिनापुर क्षेत्र) बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक डा.अनिल आर्य को रालोद का क्षेत्रीय महासचिव(हस्तिनापुर क्षेत्र) बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
बडौत नगर निवासी शिक्षाविद प्रो.बलजीत सिंह आर्य ने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का प्रचार प्रसार किया। हमेशा रालोद में निष्ठा रखी। जिसके चलते उनके बड़े पुत्र समाजसेवी डा.अनिल आर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमेन ने उन्हे क्षेत्रीय महासचिव(हस्तिनापुर क्षेत्र) नियुक्त किया है। यह दायित्व मिलने पर डा.अनिल आर्य ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करेंगें। स्कूल में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों व रालोद कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर व सम्मान पत्र देकर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर
प्रधानाचार्य डा. राजीव खोखर, जितेंद्र आर्य, ऋषिपाल सिंह, अश्वनी तोमर, चंद्रवीर सिवाच, नितिन जैन, वैभव जैन कपिल तोमर, सचिन, मोहित सोलंकी आदि मौजूद रहे।


