Maharashtra

ठाणे में 114 साल की महिला का निधन, परिवार ने महाराष्ट्र की सबसे बुजुर्ग महिला होने का दावा किया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपारीगांव की रहने वाली विथाबाई दामोदर पाटिल का शनिवार सुबह 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने दावा किया कि विथाबाई, महाराष्ट्र की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। विथाबाई के परिवार के अनुसार, उनका जन्म 1911 में कल्याण के पास शिलगांव में हुआ था।

विथाबाई इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद हर चुनाव में मतदान करने के लिए जानी जाती थीं। उनके बेटे दिलीप पाटिल ने कहा, “हर साल वह (विथाबाई) घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचती थीं। कतार में खड़े मतदाता उनका अभिवादन करते थे और पत्रकार उनकी तस्वीरें खींचते थे।”

विथाबाई के पोते ने बताया, “वह आगामी ठाणे नगर निगम चुनाव में वोट देना चाहती थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।” विथाबाई के छह बच्चे, छह बहुएं, पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती उम्र के बावजूद विथाबाई की याददाश्त बहुत अच्छी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button