Maharashtra

ठाणे में चॉल का छज्जा ढहने से दो लोगों की मौत, छह फ्लैट खाली कराए गए

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक चॉल के छज्जे का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे कलवा इलाके के विटावा में स्थित 25-30 साल पुराने धर्म निवास चॉल में हुई।

उन्होंने बताया कि छज्जे का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोग पहली मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए कलवा के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि चॉल में 20 फ्लैट हैं, जिनमें 45 से 50 लोग रहते हैं और यह इमारत खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आपातकालीन टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि शेष संरचना की खतरनाक स्थिति को देखते हुए छह फ्लैट को खाली कराकर सील कर दिया गया और उसकी बिजली आपूर्ति काट दी गई। अधिकारी ने बताया कि निवासियों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह रहने के लिए कहा गया है। टीएमसी का निर्माण विभाग विस्तृत कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button