Accident
Trending
ट्रेन की रफ़्तार ने थाम दी दो लोगों की जिंदगी
टेक्सास राज्य के उत्तरपूर्वी हैरिस काउंटी में शनिवार शाम एक वाहन के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास राज्य के उत्तरपूर्वी हैरिस काउंटी में शनिवार शाम एक वाहन के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

हैरिस काउंटी के पुलिस कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि ट्रेन हादसे में दो लोग मारे गए हैं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजे हुई।
दुर्घटना के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है



