राज्य
Trending

ट्रेड यूनियन काउंसिल कमला नेहरु पार्क में मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

श्रमिक यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें काउंसिल से जुड़े सदस्य शामिल हुए।

गुडग़ांव। श्रमिक यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें काउंसिल से जुड़े सदस्य शामिल हुए। काउंसिल के सक्रिय सदस्य कामरेड अनिल पंवार ने बताया कि बैठक में आगामी एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सभी सदस्यों का कहना था कि कोरोना महामारी के 2 साल बाद यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसलिए अच्छे स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आपसी बातचीत कर निर्णय लिया गया कि श्रमिक संगठन एटक, सीटू, इंटक, एचएमएस, एआईयूटीयूसी तथा स्वतंत्र यूनियनें इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेंगी। कार्यक्रम का आयोजन कमला नेहरु पार्क में जिला स्तर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला व राज्य स्तरीय श्रमिक नेता भी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button