ट्रंप की फ्लोरिडा संपत्ति के तलाशी संबंधित कागजात के संपादित संस्करण जारी करने के निर्देश
अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फ्लोरिडा संपत्ति की गत आठ अगस्त को ली गयी तलाशी के आदेश से संबंधित कागजात के संपादित संस्करण जारी करने के लिए जांचकर्ताओं को आदेश दिया है।

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फ्लोरिडा संपत्ति की गत आठ अगस्त को ली गयी तलाशी के आदेश से संबंधित कागजात के संपादित संस्करण जारी करने के लिए जांचकर्ताओं को आदेश दिया है।
अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश ब्रूस रेनहार्ट ने संशोधित हलफनामे को स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम चार बजे तक जारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अभियोजकों ने दस्तावेज़ के कुछ हिस्सों को ब्लैक आउट करने के लिए एक निर्दिष्ट कारण बताये थे , जो गवाहों, कानून प्रवर्तन एजेंटों और अन्य पक्षों की पहचान के साथ-साथ जांच की रणनीति, दिशा, दायरे, स्रोतों और विधियों को प्रकट करेगा।
अदालत का यह आदेश न्याय विभाग द्वारा इस बात की पुष्टि के बाद आया है कि प्रस्तावित संशोधनों के साथ हलफनामे की एक प्रति न्यायाधीश को सौंप दी गयी है। न्याय विभाग ने अपनी चल रही जांच के बीच एक बिना सेंसर वाले संस्करण को जारी करने का विरोध किया था।
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि संशोधित हलफनामा इस बात का सुराग दे सकता है कि श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में अपने साथ वर्गीकृत दस्तावेज क्यों लिए और पाम बीच में संग्रहित किए जाने के दौरान उन्होंने उसके साथ क्या किया।




