देश

ट्यूशन से नहीं लौटी 9 वर्षीय बच्ची, मासूम को ढूंढने में लग गया पूरा शहर; नौ घंटे बाद मिली सफलता

झारखंड के जमशेदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 9 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई है। वहीं, पुलिस और पूरे शहर के लोगों की मदद से बच्ची को ढूंढ लिया गया है।

मामला जिले के टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के पास क्वार्टर नंबर एन-136/2 का है। बताया जा रहा है कि 9 वर्षीय बच्ची अंशिका सिंह ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी। ट्यूशन से जब बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हो गई। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अंशिका की गुमशुदगी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई जिसके बाद पूरा शहर बच्ची को ढूंढने लग गया।

रात करीब 1 बजे, उसी कॉलोनी के पास स्थित क्वार्टर एन-133 के गेट के पास बच्ची अचानक खड़ी मिली। वह एक स्कूटी के पीछे चुपचाप खड़ी थी जिसे देखकर परिजन और शहर वासियों की जान में जान आ गई। करीब 9 घंटे बाद अंशिका को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button