बॉलीवुड

टी-सीरीज ने अलग अंदाज में जाह्नवी कपूर को विश किया बर्थडे, ‘पेड्डी’ के सेट से दिखाया पर्दे के पीछे का सीन

मुंबई। भारतीय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और प्रसिद्ध फैशन ऑइकन जाह्नवी कपूर शुक्रवार, 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को विभिन्न सेलेब्रिटी और फैंस की ओर से अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच टी-सीरीज ने जाह्नवी कपूर को एक खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। टी-सीरीज ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट से पर्दे के पीछे का कुछ सीन शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। टी-सीरीज ने ‘पेड्डी’ के सेट से बीटीएस को शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, “शब्दों से परे एक ऐसी खूबसूरती और आंखों से ही सब कुछ बयां करने वाला अभिनय। जन्मदिन मुबारक हो जाह्नवी कपूर।” इसी के साथ टी-सीरीज ने फैंस को बताया कि “पेड्डी” 30 अप्रैल को विश्वव्यापी रिलीज होगी। टी-सीरीज के इस खास पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें जाह्नवी की खूबसूरती के साथ सेट के पीछे की कुछ बेहतरीन सीन को दिखाया गया है। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। ‘पेड्डी’ एक आगामी पैन-इंडिया तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर (अचियम्मा) की भूमिका को निभाते लीड रोल में नजर आएगी। इनके अलावा पर्दे पर शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखरेंगे। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लोगों को जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के लाजवाब गाने सुनने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक गांव के सम्मान पर आधारित है, जिसके लिए गांव के कुछ लोगों को एकजुट करके खेल का सहारा लिया जाता है। ‘पेड्डी’ मूवी का निर्माण वेंकट सतीश किलारू (वृद्धि सिनेमाज) और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की नई पीढ़ी की उभरती हुई प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक है, जो अपनी खूबसूरती और डांस मूव्स के साथ पर्दे पर अलग-अलग किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए जानी जाती है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी ने 2018 की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहा गया। इसके बाद, उन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, मिली, गुड लक जेरी, बवाल, और मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button