टीचर्स डे पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरधना नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीमति शशि प्रभा चौधरी रही। इस अवसर पर प्रबन्ध समीति की ओर से कृष्णलता देवी जी की स्मृति में कक्षा 1 से 12 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। शिक्षक अंकित सैनी व संध्या सैनी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक-शिक्षिका चुना गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को आगे बढने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या सुश्री वन्दना मित्थल ने छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति स्वी श्री डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस का महत्व समझाया। विद्यालय संस्थापक सदस्य मदनलाल बंसल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर विद्यालय प्रबंधक नीरज गुप्ता, उप प्रबन्धक गौरव गुप्ता, तेजस्वी भगवान मित्तल, अनुज बंसल, प्रदीप मित्तल व समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।


