Uncategorized
Trending

टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की मिली धमकी, थाने में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जिले में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को मोबाइल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि परिवार को किसान आंदोलन से अलग होने की चेतावनी दी गई है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल मिली। गौरव ने बताया कि कई बार कॉल की गई है। पहले परिवार ने इसे किसी की शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने की वजह से भौराकलां थाने में तहरीर दी गई है।

धमकी देने वाले ने भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और गौरव टिकैत को निशाना बनाया है। इससे पहले किसान आंदोलन के दौरान भी परिवार को कई बार धमकियां दी गई थी। भाकियू नेता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button