Uncategorized
Trending

टावर सहित के यहां स्थानों पर लगी भीषण आग

थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में टावर सहित आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में टावर सहित आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके चलते ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गांव भभीसा के कनियान मार्ग के निकट शीतल सिंह के प्लॉट में एक निजी कंपनी का टावर लगा हुआ था। शाम के समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। टावर में लगी भयंकर आग को देखते हुए ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से टावर में लगी आग को काबू पा लिया। दमकल विभाग की टीम ने टावर के समीप कूड़े के ढेर में लगी आग को भी बुझा कर शांत कर दिया। जिसके चलते आग को आसपास के मकानों में फैलने से बचा लिया गया। टावर के टेक्नीशियन वरुण ठाकुर ने जानकारी देते बताया कि टावर में आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। टावर के समीप कूड़े के ढेर में लगी आग से आग टावर तक फैल गई। दमकल विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया जिसके चलते आग पर काबू पाया जा सका। और टावर में भारी नुकसान होने से बचा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button