Business
Trending
टाटा मोटर्स ने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत बढ़ायी
वाणिज्यिक वाहनों के विनिर्माण वाली प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने वाहनों की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
मुंबई। वाणिज्यिक वाहनों के विनिर्माण वाली प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने वाहनों की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में मॉडल और उसके वेरियंट के हिसाब से 1.5 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी जो एक जुलाई से लागू होगी।

टाटा मोटर्स विनिर्माण के विभिन्न स्तरों पर बढ़ी हुई उत्पादन लागत का एक बड़ा बोझ कंपनी ने अपने ऊपर ले लिया है ताकि कीमत में कम से कम बढ़ोतरी करनी पड़े।


