crime
Trending

झूठी शान के नाम पर युवक की हत्या

गुजरात के जामनगर में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झूठी शान के नाम पर अपने दामाद की हत्या कर दी।

जामनगर। गुजरात के जामनगर में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झूठी शान के नाम पर अपने दामाद की हत्या कर दी। बाद में बदले की भावना में मृतक के भाई ने आरोपी की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पंच बी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हापा इलाके में रविवार सुबह राम सोरिया (30) की उसकी पत्नी के पिता सतुभा झाला ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सोरिया के उसकी बेटी से शादी करने से नाराज था। अधिकारी ने बताया कि बाद में इस घटना से गुस्साए राम के भाई लगधीर ने झाला के घर पहुंचकर उसकी पत्नी अशाबा (50) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि झाला और लगधीर को पकड़ लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button