देश

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर CM हेमंत ने जताया दुख, कहा- वह लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे

झारखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। वहीं, ददई दुबे के निधन पर सीएम हेमंत ने दुख जताया है।

सीएम हेमंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “झारखण्ड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के निधन का दुखद समाचार मिला। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए स्व ददई दुबे जी लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

बता दें कि दुबे पलामू के विश्रामपुर क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वह धनबाद लोकसभा सीट से भी सांसद रह चुके थे। दुबे झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके निधन की खबर ने झारखंड की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button