झाबुआ में पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मतदान का कार्य यह शाम 3 बजे जायेगा और इसके बाद मतदगणना का कार्य होगा। आज सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिये पहुंचने लगे। इस दूसरे चरण के मतदान के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी बरतने और अप्रिय घटना से बचने के लिये कडे प्रबंध किये है।
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले मेें आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सुबह 7 बजे से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का कार्य प्रारंभ हुआ।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मतदान का कार्य यह शाम 3 बजे जायेगा और इसके बाद मतदगणना का कार्य होगा। आज सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिये पहुंचने लगे। इस दूसरे चरण के मतदान के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी बरतने और अप्रिय घटना से बचने के लिये कडे प्रबंध किये है।
मतदान झाबुआ, रामा, राणापुर और मेघनगर जिला पंचायतों में मतदान हो रहा है। जनपद पंचायतों के अंतर्गत झाबुआ में 20 जनपद और ग्राम पंचायतों के लिये 68 सरंपच तथा पंच पद हेतु 1096 पदों पर मतदान कराया जा रहा है।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक मतदान केंद्रो पर भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाये हुए है।