राज्य
Trending

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी का 80 प्रतिशत काम पूरा हुआ

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी का काम दूसरे दिन, रविवार को भी जारी रहा तथा इसका अधिकतर काम पूरा हो गया।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी का काम दूसरे दिन, रविवार को भी जारी रहा तथा इसका अधिकतर काम पूरा हो गया।
स्थानीय अदालत के आदेश पर वीडियोग्राफी सर्वे का काम शनिवार को शुरु हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 80 प्रतिशत क्षेत्र की वीडियोग्राफी की जा चुकी है।
इस दाैरान पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कड़े सुरक्षा इंतजामाें के तहत वीडियोग्राफी से संबंधित सामग्री भी सर्वे टीम द्वारा वहीं जमा करवा दी जाती है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने परिसर की वीडियोग्राफी के आदेश दिये थे। इस मामले में की जा रही वीडियोग्राफी की रिपोर्ट एडवोकेट कमिश्नर 17 मई के पहले अदालत में पेश करेंगे। जिस पर अदालत 17 मई को सुनवाई करेगी।
रविवार को मस्जिद के ऊपरी इलाके की वीडियोग्राफी की गयी। शनिवार को मस्जिद के तहखाने के विभिन्न कमरों का सर्वे किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button