ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें बच्चों ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
बागपत। ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें बच्चों ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता के क्रम में लैमन रेस, म्यूजिकल चेयर, दौड़, रस्सा कस्सी, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, प्रवेंद्र कुमार, ओमबीरी, अल्पना शर्मा, इंदु शर्मा, दीपा जैन, शिवानी धामा, शालू धामा, सचिन कुमार, शिशुपाल यादव, बादल कुमार, राखी, अंतिम, मोनिका आदि का सहयोग रहा।


