crime
Trending

जौनपुर में तीन गो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12.20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गो तस्कर कुछ गोवंशो काे पिकअप वाहन पर लाद कर आनापुर की तरफ से आ रहे है।

सूचना पर पुलिस ने वाहनो की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच बोलेरो पर सवार गौ तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हेड कांस्टेबल संजय शर्मा के बाए कन्धे के नीचे लगी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर मोहम्मद सलमान निवासी जिला आजमगढ़ के दाहिने पैर मे लगी। गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा मौके से भागते हुए दो अन्य गौ तस्कर फैजान और अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त सलमान को उपचार पीएचसी करंजाकला रवाना किया गया था जिसको जिला अस्पताल जौनपुर से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button