uttar pradesh

”जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…” गाने को लेकर हुआ बवाल, नशे में धुत लोगों ने ज्योति यात्रा में किया पथराव, महिलाओं को भी पीटा

‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ इस गाने को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बवाल हो गया। इस बवाल के बाद नशे में धुत 10-12 युवकों ने लोगों पर पथराव कर दिया। इस बवाल में महिलाओं को भी पीटा गया। इस दौरान तीन लोगों को बुरी तरह चोटें आ गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि ये घटना पारा इलाके के सदरौना काशीराम कॉलोनी में हुई। यहां पर बुधवार रात में नवरात्रि जागरण था। कॉलोनी निवासी अंशु गौतम भक्तों के साथ जागरण के लिए फीनिक्स मॉल के पीछे स्थित ज्वाला माता मंदिर से मां की ज्योति लेकर आ रहे थे। सभी डीजे पर बज रहे गाने पर झूम रहे थे। डीजे पर ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाना बज रहा था। तभी सदरौना के पास 10-12 युवकों ने गाने का विरोध शुरू कर दिया।

गाली-गलौज के बाद किया पथराव 
गाने का विरोध करने वाले युवकों को लोगों ने समझाया, लेकिन वो झगड़े पर उतारू हो गए। गाली-गलौज करने के बाद पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग बचकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अंशु गौतम, अक्षय पाल और सत्यम पाल घायल हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंचे पुलिस बल लोगों को समझाया। आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद यात्रा आगे बढ़ी। उसके बाद जागरण हुआ। गुरुवार सुबह विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस तैनात रही। वहीं, पीड़ितों ने ये भी बताया कि इन आरोपियों ने महिलाओं को भी पीटा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button