जैन कन्या पीजी कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन
जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन, जो कि अमेरिका में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है उन्होंने छात्राओं को अपने प्रेरक अतिथि व्याख्यान के माध्यम से रोजगार के अवसरों की उपलब्धता के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रोफेसर अजीत जैन ने अपने व्याख्यान के दौरान छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि वह कैसे अपने कैरियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकती है और इसके साथ ही उन लक्ष्यों या उद्देश्यों को पूरा करने के लिए क्या-क्या आवश्यक कदम उठा सकते हैं। प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की समय-समय पर छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस से संबंधित व्याख्यान का आयोजन करने से छात्राओं को अपने कैरियर को लेकर जो संशय रहता है वह दूर होता है और छात्राओं को उनकी रूचि एवं ज्ञान के अनुसार तथा सही रोजगार चुनने मैं मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में समाजशास्त्र विभागाध्यक्षा डॉ.संतोष कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.निशा गुप्ता, नीता भटनागर एवं समाजशास्त्र विभाग के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।




