Uncategorized
Trending

जे एम एस में पर्सनल हाइजीन पर किया गया वर्कशॉप का आयोजन

जनपद हापुड़ में सोमवार : 19/12/22 को जे एम एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उड़ान सपनों को नया जीवन के तत्वावधान में पर्सनल हाइजीन पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आयुष सिंघल जी ने कहा कि बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में आयुष सिंघल जी द्वारा कॉलेज का स्मृति चिन्ह दे कर इस कार्य के लिए मनीषा गुप्ता को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालिका मनीषा गुप्ता ने कहा कि पर्सनल हाइजीन का अर्थ होता है कि आप अपने शरीर की केयर कैसे करते है।
इस मुहिम के ज़रिए लड़कियों को माहवारी के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता और इस्तेमाल किए गए सेनिटरी पैड का निपटान के बारे में जागरूक किया गया ।
माहवारी के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता महिलाओं व लड़कियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है और इस दौरान इस्तेमाल किए गए पैड का निस्तारण करना भी स्वच्छता के लिहाज से आवश्यक है।
इस विषय पर महिलाओं में भी शर्म और संकोच मौजूद है। इसके अलावा अन्‍य शारीरिक परेशानियां भी महिलाओं के लिए इस दौरान होने वाली दिक्‍कतों में शामिल हैं। पेट में ऐंठन, दर्द और मूड स्विंग ऐसी परेशानियां हैं जिनसे ज्‍यादातर महिलाएं मासिक धर्म के दौरान परेशान रहती हैं।
कार्यक्रम की संयोजिका तथा उड़ान की अध्यक्ष शाहवार ने कहा आज भी मासिक धर्म पर स्‍वच्‍छता का अभाव देखने को मिलता है। जिसकी वजह से कई तरह के संक्रमणों का खतरा बना रहता है। इन सभी मुद्दों पर ज्‍यादा से ज्‍यादा जागरुकता पैदा करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा सभी फीमेल फैकल्टी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button