Uncategorized
Trending

जेल से छूटने के बाद मुकदमे की गवाह को धमकी देने घर पहुंचा युवक वीडियो वायरल

गांव आर्यपुरी निवासी एक युवक मुकदमे की गवाह को जान से मारने की धमकी देने उसके घर पहुंचा पीड़ित महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

कैराना। क्षेत्र के गांव आर्यपुरी निवासी एक युवक मुकदमे की गवाह को जान से मारने की धमकी देने उसके घर पहुंचा पीड़ित महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव आर्यपुरी निवासी इसराना पत्नी कादिर ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देते हुए जानकारी दी कि वह अपने घर पर गत शनिवार की शाम 4:00 बजे बैठी हुई थी कि तभी गांव का ही एक युवक उसके घर पर जान से मारने की धमकी देने पहुंचा वहीं घटना की वीडियो एक मोबाइल में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती दिखाई दे रही है पीड़ित महिला का कहना है कि वह युवक एक मामले में जेल में बंद था जेल से छूटने के बाद ही वह पीड़ित महिला के घर पहुंचा और महिला को मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है उधर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button