Uncategorized
Trending

जीवन निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका

बिनौली: तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को विचार गोष्ठी हुई। जिसमें विद्यार्थी जीवन निर्माण में शिक्षक की
भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता मनोज कुमार नैन एडवोकेट ने कहा कि माता के बाद शिक्षक की युवाओं के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। समाजसेवी किरण प्रधान ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारित कर जीवन मे आगे बढ़ना का मार्ग दिखाता है। प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह ने विद्यार्थी जीवन में गुरु का बड़ा महत्व है। गुरु कोई इंसान नहीं है, बल्कि ईश्वर का साक्षात रूप होता है। स्कूल में गुरु, अभिभावक एवं माता-पिता की भूमिका का निर्वाह करते हुए छात्र एवं छात्राओं का सर्वांगीण विकास करता है। नीलू राजपूत के संचालन में हुई गोष्ठी में देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, हरपाल सिंह काठा, सचिन तोमर, नमीम खान, महेश कुमार, रोहित, नीरज शर्मा, मनीषा तोमर, गुडुन तोमर, आस्था तोमर, प्रिया तोमर, संजीव कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button