
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पहली बार सशस़्त्र सेना झण्डा दिवस पूरे मिलिट्री प्रोटोकोल के अनुसार मनाया गया। मेरठ स्थित आर0वी0सी0 कोर के मिलिट्री बैण्ड ने कार्यक्रम की शोभा बढाई और दान-दाताओं ने दान दिया। अब तक की सूचना अनुसार पूरे उ0प्र0 के 75 जिलों में मेरठ में सबसे ज्यादा दान दिया गया, जिसमे सुभारती विश्वविद्यालय की सी0ई0ओ0 श्रीमती शाल्या राज ने दूसरी बार 5 लाख का दान देकर भूतपूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों का सम्मान किया। कार्यालय की स्थापना से जो अब तक का सबसे बडा दान है। इस शुभ कार्य में मा0 सांसद मेरठ/हापुड श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी, वाईस चांसलर मेरठ एम0आई0टी0 के श्री पुनित अग्रवाल जी, उधोगपति श्री निकुंज गर्ग जी, उधोगपति श्री अश्वनी गुप्ता जी और अन्य दान दाताओं ने दान देकर सेना का मनोबल बढाया। जन-प्रतिनिधियों में श्री अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ कैन्ट, श्री धमेन्द्र भारद्वाज, एम0एल0सी मेरठ का आभार है कि वे सैनिक परिवारों से इस कार्यालय में माध्यम से जुडे रहे है। भारत सरकार ने 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौरव माह घोषित किया है। जिसमें जो भी मेरठ के निवासी झण्डा लगवाना चाहे वो 10 बजे से 12 बजे के बीच इस कार्यालय में आकर गर्व से झण्डा लगवा सकते है ताकि एक सुनहरी यादगार हमेशा बनी रहे। मेरठ के नागरिक अपनी तस्वीर भी खिचवां सकते है।

यह कार्यक्रम पश्चिम यू0पी0 सबऐरिया के सौजन्य से करवाया गया है और आर0वी0सी0 ने अपना मिलिट्री बैण्ड देकर इस कार्यक्रम की शोभा बढाई। कैप्टन राकेश शुक्ला ने सभी दान-दाताओं का आभार प्रकट किया और मेजर जनरल अनुपम भागी, जी0ओ0सी सबऐरिया और बिग्रेडियर राजीव कुमार,डिप्टी जी0ओ0सी0 सबऐरिया का भी आभार प्रकर किया, जिनकी वजह से पहली बार यह भव्य कार्यक्रम सैनिक कल्याण में सम्पन्न हुआ। उन्होने जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा जो अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण भी है उनका भी आभार प्रकट किया कि उनकी अगुवायी में एक सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ।


