जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 21 अप्रैल को वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर मे निदेशक मनोविज्ञान साला प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा “राष्ट्रीय आय एवं आधारित छात्रवृत्ति योजना “परीक्षा 2022 -23 मे परीक्षा से पूर्व एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें अनेक परीक्षार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती मीनाक्षी , श्रीमती कुलविंदर कौर ,श्रीमती सोनी, श्रीमती प्रियंका शुक्ला, कुमारी शिखा पांडे, कुमारी अन्नपूर्णा, कुमारी पूजा ,कुमारी जया पांडे उपस्थित रहे सभी ने उपस्थित परीक्षार्थियों को अपने विषय से संबंधित परीक्षा की जानकारी प्रदान की, कतिपय परीक्षार्थियों द्वारा किए गए प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर देते हुए कार्यालय मंडलीय मनोविज्ञान शाला केंद्र मेरठ से आई हुई डॉ मनीषा तेवतिया और डॉक्टर शिवराज द्वारा परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए समय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता के बारे में बताया एवं प्रभारी (एन एम एम एस)विपिन त्यागी राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर श्रीमती शैली रंजन जी वह प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में छात्र छात्राओं को जानकारी दी वह उनका मार्गदर्शन किया।




