राज्य
Trending
जिला अस्पताल में मरीज पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले में जिला मुख्य चिकित्सालय में एक मरीज पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खण्डवा। मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले में जिला मुख्य चिकित्सालय में एक मरीज पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीज सोहेल पर कल रात चाकू से हमला करने के मामले में कल ही शाहरुख और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि इस मामले में आरोपी कासिम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले सोहेल का कुछ युवकों से विवाद हो गया था।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।




