राज्य
जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

बागपत। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षाओं को भी सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में पहुंचकर डबल लॉक प्रश्न पत्रों के स्ट्रांग रूम को चेक किया। उन्होंने संबंधित सेंटर इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही प्रश्न पत्र खोला जाए। जिलाधिकारी ने प्रश्न पत्रों के पैकेट को भी चेक किया।
विश्व बंधु शास्त्री
विश्व बंधु शास्त्री



