Uncategorized
जिलाधिकारी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने के संबंध में की बैठक
कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गयी।

मेरठ। कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ मनाये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कैलाश प्रकाश स्टेडियम, विश्वविद्यालय,स्कूल, कॉलेज, पार्क आदि में वृहद योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाये।उन्होंने कहा कि संबंधित नोडल अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

योग दिवस पर प्रत्येक विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियो की संख्या, स्थान आदि का प्लान बनाकर, उसके अनुसार कार्यवाही की जाये ।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

