uttar pradesh

जिन्होंने एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया, अब उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसा दीजिये- सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 140 करोड़ जनता को परिवार मानकर हर नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 140 करोड़ जनता को परिवार मानकर हर नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मीरजापुर एवं रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट के एनडीए प्रत्याशियों के लिए मीरजापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे। सीएम योगी ने जनसभा में केंद्रीय मंत्री एवं मीरजापुर से प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा की प्रत्याशी व विधायक रिंकी कोल के पक्ष में वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मीरजापुर और सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हो गया है। कमिश्नरी में जल्द ही विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी, इसलिए वे विकास के बारे में नहीं सोचती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकेले मीरजापुर में एक लाख से अधिक गरीबों को सर ढकने के लिए पीएम आवास उपलब्ध कराए हैं। मीरजापुर और सोनभद्र में हंड्रेड परसेंट सैचुरेशन के लक्ष्य के साथ कोल, गौड़, चेरो, थारू, मुसहर जाति के लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

यहां की जनता 2014 से पहले एक-एक बूंद पानी के लिए तरसती थी। यह हाल आजादी के 70 वर्षों तक रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में हर घर नल योजना के तहत मीरजापुर और सोनभद्र मेें हर नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। ऐसे में मीरजापुर और रॉबर्ट्सगंज में एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाना है। सीएम योगी ने कहा कि देश में सबसे अधिक कांग्रेस और प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने शासन किया। इसके बावजूद इन्होंने आपको एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया है। इन लोगों की नीतियों के कारण यह क्षेत्र नक्सलवाद की चपेट में आया था। इन्होंने आपको विकास से वंचित रखा। यहां के संसाधनों और माइनिंग पर माफिया को कब्जा करने की खुली छूट दी। ऐसे में अब समय आ गया है कि आप भी इन्हें भी एक-एक वोट के लिए तरसा दीजिये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button