Health
Trending

जानिए, बिना ब्रश किए सुबह पानी पीना सही है या गलत

माना जाता है कि पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्या ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए अच्छा है? क्या सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना सेहत के लिए सही हैं।

नई दिल्ली। माना जाता है कि पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्या ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए अच्छा है? क्या सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीना सेहत के लिए सही हैं। ऐसे कई सवाल है जो हम सब के दिमाग में घूमते रहते है। तो चलिए जानते हैं इन सब के बारे में…

बिना ब्रश किए सुबह पानी पीना सही है या गलत, जानिए

शरीर को बीमारियों से बचाने और हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीना जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी के दिन में आपको 10 से 12 गिलास वहीं सर्दी के मौसम में 6 से 8 गिलास पानी जरूर पानी चाहिए लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन शरीर में कुछ समस्याएं भी पैदा कर सकता है जैसे ज्यादा पानी पीने से किडनी पर प्रैशर बढ़ता है इसलिए उचित मात्रा में पानी का सेवन करना जरूरी है।

ब्रश से पहले पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शरीर को एक नहीं कई तरह के फायदे देता है। ब्रश करने से पहले अगर आप बांसी मुंह पानी पीएंगे तो आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी। नतीजा आप जो भी खाएंगे आपको आसानी से पच जाएगा। इससे आपके शरीर में जमी गंदगी बाहर निकलेगी। पेट में गंदगी जमा होने से ही बॉडी में आलस आने लगता है, पिंपल्स, होने, पेट संबंधी दिक्कतें रहने और अपच की समस्या होती हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट पानी पीएंगे तो आपको यह समस्या नहीं होगी। अगर आप ब्रश से पहले पानी पीएंगे तो हाई ब्लड प्रैशर और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इसी के साथ आप मोटापे जैसी समस्या से भी बचे रह सकते हैं।

रात को सोते समय आपके मुंह में जर्म्स और बैकटीरिया बढ़ जाते हैं। यदि आप सुबह उठते ही ब्रश करने से पहले पानी पी लेंगे तो आपका मुंह जर्म से मुक्त हो जाएगा। उसके बाद ब्रश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button