जाट महासंघ की मण्डलीय बैठक हुई स्थगित, एक मई को आयोजित होगी बैठक
महानगर के हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जाट महासंघ की मासिक बैठक में 24 अप्रैल को केंद्रीय सेवाओं में जाट बिरादरी के आरक्षण को लेकर होने वाली मण्डलीय बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

सहारनपुर। महानगर के हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर जाट महासंघ की मासिक बैठक में 24 अप्रैल को केंद्रीय सेवाओं में जाट बिरादरी के आरक्षण को लेकर होने वाली मण्डलीय बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय गेहूं की कटाई में व्यस्तता होने के कारण लिया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 नीरपाल सिंह ने बताया कि आरक्षण को लेकर 24 अप्रैल को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक एक मई को आयोजित की जायेगी। जिसमें सहारनपुर के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में जाट समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आरक्षण को लेकर एक समिति के गठन के साथ-साथ आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। चौ0 नीरपाल सिंह ने कहा कि जाट महासंघ के कार्यकर्ता दहेज प्रथा, नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या जैसे कुकृत्य अपराध को लेकर जन जागरण अभियान चलायेंगे। बैठक में चौ0 नरेंद्र सिरोही, अरविन्द मलिक, चौ0 विजय कुमार, चौ0 केपी सिंह, चौ0 दीपक,तरुण मलिक, संदीप तोमर,राजेन्द्र सिंह, सोनू आदि उपस्थित रहे।




