राज्य
Trending
ज़िले मे दीवार गिरने से एक की मौत
महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला के पन्हाला तहसील के गांव तिरपन में हुई भारी बारिश से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला के पन्हाला तहसील के गांव तिरपन में रविवार की देर शाम बेमौसम हुई भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गयी, जिसके कारण 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही उस व्यक्ति ने बारिश से बचने के लिए घरेलू पशुओं के शेड में आश्रय लिया, उसके पड़ोसी के घर की दीवार अचानक शेड पर गिर गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे मलबे के नीचे से निकाला और छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।



