crimeराज्य
Trending

जश हत्याकांड: मर्डर की वजह का SP आज करेंगे खुलासा

5 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के कारण का खुलासा करेंगे।

करनाल हरियाणा के जिले करनाल के गांव कमालपुरा में घर की महिलाओं ने ही 5 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था। इसी मामले में गिरफ्तार चाची अंजलि, ताई धनवंती और दादी सौरनदे का आज रिमांड पूरा होगा। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के कारण का खुलासा करेंगे।

बतादे कि 5 अप्रैल की दोपहर में मां से पैसे लेकर खाने की चीज खरीदने निकला जश अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने के बाद सबसे पहले गांव में भिख मांग रहे एक बाबा पर शक जताया गया। गांव में घूम रहे इस बाबा का थैला काफी बड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में थैले का फुलाव और बाबा की तेज चाल देखकर सबको उसी पर शक हुआ। इंद्री पुलिस उसी शाम को बाबा को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूछताछ की। दूसरी तरफ बाबा से जश का सुराग नहीं लगने पर परिवार ने करनाल में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था।

अगले दिन यानि 6 अप्रैल की सुबह साढ़े 5 बजे जब गांव में ही रहने वाली कौशल्या अपने पशुओं को चारा डाल रही थी तो उसे अपने पशुओं वाले बाड़े की छत पर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। कौशल्या के घर के साथ जश के ताऊ राजेश का मकान लगता है। जब उसने इस बारे में राजेश की मां और पत्नी से पूछा तो दोनों ने बताया कि छत पर जश पड़ा है। मौके पर पूरा गांव इकट्‌ठा हो गया। एएसपी हिमांद्री कौशिक फॉरेंसिंक और अन्य टीमों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद जश की बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दी गई थी।

जश के चाचा ने पुलिस को बताया था कि उनकी तीन महीने पहले खेत की जमीन को लेकर अपने ताऊ के बेटे राजेश से तकरार हो गई थी। उन्हें शक है कि उसी रंजिश में राजेश के परिवार ने जश की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने राजेश और उसके परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया था।

सूत्रों के मुताबिक हत्या का कारण कुछ और नहीं बल्कि अंजलि का साइको होना है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने कहा कि लगभग पूछताछ पूरी हो चुकी है। तीनों आरोपी महिलाओं को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button