Uncategorized
Trending

जवाहरपुर मेवला गांव में चलाया गया सफाई अभियान

बागपत (विपुल जैन)। समाज सुधार समिति जवाहरपुर मेवला स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला के ग्राउंड में सफाई अभियान चलाया गया।

भारत सरकार दूरसंचार मंत्रालय सलाहकार प्रदीप बली एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में युवाओं ने ग्राउंड की साफ सफाई की और झाड़ झंकार को दूर किया।
इस ग्राउंड में काफी बच्चे तैयारी करते हैं, जैसे की दौड़, कबड्डी आदि खेलों की तैयारी। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज सुधार समिति ने यह निर्णय लिया कि इस ग्राउंड की सफाई की जाए, जिससे कि वहां पर बच्चों को प्रैक्टिस करने में कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर मास्टर राकेश आर्य, प्रवेश मेवला, प्रशांत गुर्जर, निखिल मुंडेल, राहुल, अंशुल, संदीप, मास्टर रोहित कुमार, ईवांत, इशांत, अरुण कुमार, अंकित मुंडेल, सागर गुर्जर, लोकेश गुर्जर, दीपू गुर्जर, निशांत गुर्जर, अक्की, गुर्जर, मयंक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button