Uncategorized
Trending

जलभराव से नरकीय हुआ ग्रामीणों का जीवन

बड़ौत। बावली गांववासियों को जलभराव व गंदगी के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गलियों से लेकर लोगों के घरों में कई-कई फीट तक पानी भरा हुआ है जिस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस समस्या के चलते आज ग्रामीणों ने तहसील पहुँचकर धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि बावली गांव में तालाब की सफाई ना होने के कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। तालाब पूरी तरह से ओवरफ्लो हो चुका है जिस कारण गंदा पानी गांव की गलियों से होता हुआ लोगों के घरों में घुसा रहता है। कई योजनाएं बीत चुकी हैं, लेकिन तालाब की आजतक सफाई नहीं कराई गई है जिस कारण गलियों, घरों में पानी घुसा रहता है। मुख्य रास्ते से लेकर हाइवे के किनारे भी गंदे पानी से लबालब है। लोगों को दूसरी तरफ से काफी लंबा चक्कर काटकर बाहर आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है जिसका खामियाजा सभी गांववासियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों राजेश, सुदेश, कंवरपाल, मनोज, हरेंद्र, पप्पू का कहना था कि अब वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और फिर भी समाधान नहीं होता है तो वे भूख हडताल पर बैठ जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button