Maharashtra

जलगांव के खेत में फैला करंट, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए एक ग्रामीण के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों में दो लड़के शामिल हैं।

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए एक ग्रामीण के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों में दो लड़के शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि डेढ़ साल की एक बच्ची इस घटना में सुरक्षित बच गयी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दो जंगली सूअर भी मृत पाए गए।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात एरंडोल के वार्खेडी गांव में हुई और बुधवार सुबह इसका पता चला। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक पुरुष, उसकी पत्नी, एक वृद्ध महिला और दो लड़कों को मृत पाया गया। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बंदु पाटिल नामक व्यक्ति के खेत के पास से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देखा कि पांच लोग अचेत पड़े हैं और उनके पास एक बच्ची रो रही है। उन्होंने इन लोगों को जगाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गांव के प्रधान और पुलिस को सूचित किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि छोटी बच्ची को थाने ले जाया गया, जहां अभी उसकी देखभाल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी आशंका है कि पैदल जा रहे परिवार के सदस्य जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए लगायी बिजली की तार के संपर्क में आ गए होंगे। उन्होंने बताया कि एरंडोल में मामला दर्ज किया जा रहा है और मृतकों के परिवार के सदस्यों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button