राज्य

जरूरतमंद मरीजो को स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए परस्पर अनुबन्ध पत्र हस्ताक्षरित हुआ

मुज़फ्फरनगर । पीजीआइसीएच, नोएडा, सेक्टर-30 एवं रोटरी मण्डल 3100 के मध्य जरूरतमंद मरीजो को स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए परस्पर अनुबन्ध पत्र हस्ताक्षरित हुआ। जिसके अन्तर्गत रोटरी मण्डल 3100 के 101 क्लबों के लगभग 2420 सदस्यों द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में संस्थान से संबंधित बीमारियों के उपचार हेतु मरीजों की खोज करके पीजीआइसीएच तक पहुंचाने की सेवा प्रदान की जाएगी। जिससे ऐसे मरीजों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवा मिल सके। पीजीआइसीएच में बच्चों की बहुत सारी अनुवांशिक तथा गैर अनुवांशिक बीमारियों का निदान किया जाता है। इस अनुबन्ध के माध्यम से संस्थान की सेवाएं ऐसे मरीजों को भी प्राप्त हो सकेंगी जो अभी तक इसके प्रति अनभिज्ञ हैं या संस्थान तक नही पहुँच पा रहे हैं।
ज्ञात रहे इससे पूर्व भी रोटरी के सदस्यों द्वारा विश्व से पोलियो को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रोटरी के सदस्यों द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरुकतापूर्ण एवं अन्य समाज के उत्थान हेतु अनेक सेवाकार्य किये जाते रहते हैं।
संस्थान की तरफ से यह अनुबन्ध पत्र प्रो0 अजय सिंह, निदेशक पीजीआइसीएच, नोएडा द्वारा तथा रोटरी मण्डल 3100 की तरफ से वर्तमान मण्डलाध्यक्ष रो0 राजीव सिंघल, रो0 डी0 के0 शर्मा, मण्डलाध्यक्ष 2022-23, रो0 अशोक गुप्ता, मण्डलाध्यक्ष 2023-24 द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस दौरान संस्थान के सीएमएस प्रो0 डी0 के0 सिंह, प्रो0 मुकुल जैन, विभागाध्यक्ष, निश्चेतना विभाग तथा रोटेरियन डॉ0 नितिन जैन,रोटरी क्लब ऑफ मुज़फ्फरनगर संस्कृति से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button