Jammu and Kashmir

जम्मू में हाल में घटी गोलीबारी की एक घटना में वांछित दो शूटर गिरफ्तार

जम्मू में हाल में घटी गोलीबारी की एक घटना में वांछित दो अपराधियों को 17 दिन तक चले तलाश अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

जम्मू में हाल में घटी गोलीबारी की एक घटना में वांछित दो अपराधियों को 17 दिन तक चले तलाश अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डिगियाना निवासी हरनीत सिंह उर्फ ​​‘हनी’ और रमनदीप सिंह उर्फ ​​‘दत्ता’ छह जून को जम्मू के गंग्याल इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी हैं।

गोलीबारी की इस घटना में सेओरा गांव के परमजीत सिंह के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों हमलावर फरार थे और सोमवार को काफी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी कर लोगों से उनके बारे में जानकारी देने को कहा तथा लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया, ताकि उन्हें देश छोड़कर भागने से रोका जा सके तथा पकड़े जाने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जा सके।

इससे पहले, 11 जून को पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों दशमेश नगर निवासी सुरिंदर सिंह और हरजोत सिंह उर्फ ​​‘अंडा’, गंग्याल निवासी रमन कुमार और नरवाल निवासी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने और नागरिक शांति को खतरे में डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, ‘‘जम्मू पुलिस ने इस आपराधिक साजिश के पीछे के व्यापक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button