राज्य
Trending

जम्मू में मुठभेड़ स्थल से ग्रेनेड जब्त

पुलिस ने जम्मू क्षेत्र के सुंजवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों के हुए मुठभेड़ स्थल से एक हथगोला जब्त किया है।

जम्मू। पुलिस ने जम्मू क्षेत्र के सुंजवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों के हुए मुठभेड़ स्थल से एक हथगोला जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने कहा,“जलालाबाद के एक निवासी का फोन आया कि उसे अपने घर की परिसर की सफाई करते समय एक ग्रेनेड मिला है।” इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रेनेड जब्त कर लिया।
गौरतलब है कि गत 22 अप्रैल को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गये और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button