जम्मू-कश्मीर में सेना ने चलाया ‘Operation Pimple’, कुपवाड़ा में 2 आतंकियों को किया ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। कुपवाड़ा में सेना ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया। सेना ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। चिनार कोर ने बताया कि इलाके की तलाशी अभी भी जारी है। सेना ने बताया कि खुफिया एजेंसी से इनपुट मिला था कि कुपवाड़ा में घुसपैठ हुई है। इसके आधार पर सेना ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। तुरंत ही सेना ने आतंकियों का घेराव शुरू कर दिया। आतंकियों ने सेना पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी फायरिंग की।

आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन के साथ ही जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंदियों की जांच शुरू हो गई है। काउंटर इंटेलीजेंस ने कम्युनिकेशन डिवाइस की जांच के लिए अभियान चला रही है। इसके अलावा जम्मू जिले में पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। अभी तक 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

आतंकियोंं को ढ़ेर करने के बाद पुलिस फुल एक्शन मूड में आ गई है। डोडा पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों के आवासों और मुठभेड़ स्थलों पर एक साथ तलाशी ली है।



