uttar pradesh

जमीनी विवाद में हुई फायरिंग, शिक्षक को लगी गोली; गंभीर रूप से घायल, पूरा गांव छावनी में तब्दील

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थानाक्षेत्र के बहवा कलानी खुर्द गांव मे रविवार को जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग शुरू हो गई, जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के बहवा कलानी खुर्द गांव मे जमीनी विवाद को लेकर लालमणि तिवारी एवं रामसूरत तिवारी के बीच कहासुनी हो रही थी, तभी अचानक लालमणि तिवारी ने फायरिंग करना शुरू कर दी, जिससे रामसूरत को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

घायल को अयोध्या किया रेफर 
घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए विक्रमजोत ले जाया गया, स्थिति बिगड़ते देखते हुए चिकित्सको ने अयोध्या दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूरा गांव छावनी बन गया है। गांव के लोग डरे हुए है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि इन दोनो लोगो का जमीनी विवाद कई महीनों से चल रहा है जांच पड़ताल करायी जा रही है पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी विवाद को लेकर पहले भी हो चुकी घटनाएं 
गौरतलब हो कि बस्ती जिले में वर्तमान समय मे जमीन के विवाद को लेकर घटनाएं निरन्तर बढ़ रही है। अभी पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर एक बालिका की हत्या कर दी गई और उसके परिजनों को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया था। जिसमें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराई गई। दूसरा प्रकरण कोतवाली सदर क्षेत्र का है इस मामले में पुलिस की शह पर एक पक्ष द्वारा जबरन दीवार गिरा कर जमीन कब्जा किया जा रहा था जिसमे कोतवाल और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है तथा पीड़ित को न्याय दिलाने केलिए पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा मण्डलायुक्त को आगे आना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button