Entertainment
Trending

जन्म के 100 दिनों बाद घर आई प्रियंका-निक की नन्ही लाडो,सीने से लगाकर शेयर की फोटों

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी नन्ही परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को गले लगाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नन्ही परी को फैंस से रूबरू कराया।

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए 8 मई यानी ‘मदर्स डे’ का दिन बेहद खास रहा। इस खास दिन प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी नन्ही परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को गले लगाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नन्ही परी को फैंस से रूबरू कराया।

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी बेटी समय से पहले पैदा हुई थी और 100 दिनों तक एनआईसीयू मे थी। प्रियंका ने बेटी को अस्पताल से घर लाने के बाद पहली बार सीने से लगाकर बेटी की फोटो शेयर की।

शेयर की हुई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही अपनी नन्ही परी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां प्रियंका बेटी को सीने से लगाए नजर आ रही है तो वहीं निक जोनस अपनी नन्ही परी का हाथ थामें उसे बेहद प्यार भरी निगाहों से निहारते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक जोनस के चेहरे पर उनकी बेटी की खुशी अलग ही झलक रही है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा फैंस से छुपाया हुआ है। उन्होंने एक इमोजी से आपनी बेटी का चेहरा छुपा हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि इस मदर्स डे पर हम मदद नहीं कर सकते हैं लेकिन खुशियों को महसूस करते हैं, जिसे अब हम जानते हैं। इतने सारे लोगों ने भी अनुभव किया है। एनआईसीयू में 100 दिनों से ज्यादा रही हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने साथ में बेटी का ट्रीटमेंट और देखभाल करने वाले डॉक्टर और अन्य सभी लोगों का भी धन्यवाद जताया। उन्होंने लिखा कि रेडी चिल्ड्रंस ला जोला और सीडर सिनाई लॉस एंजिल्स में हर डॉक्टर, नर्स और बाकी सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं ,जो हर कदम पर उनके साथ रहे, अब हमारा अगला चेप्टर शुरू होता है। हमारी बेबी सच में एक बादशाह है। मम्मी और पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जनवरी 2022 में बेटी के जन्म का ऐलान किया था। दोनों ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button