Bihar

जनसुराज पार्टी ने चंदा इकट्ठा करने के लिए शुरू किया ऐप, 100 से लेकर 50,000 रुपए तक का योगदान कर सकते हैं लोग

पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी (Jan Suraj) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले बुधवार को चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने यह भी दावा किया कि पार्टी ने बिहार की राजग सरकार पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जन सुराज योगदान ऐप लांच करते हुए उदय सिंह ने दावा किया कि लोग पार्टी के उत्थान में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग अब इस ऐप के जरिए 100 रुपए  से लेकर 50,000 रुपए  तक का योगदान कर सकते हैं, जो हिंदी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।” सिंह ने दावा किया कि जन सुराज पार्टी लगातार राजग सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों का पर्दाफाश कर रही है। उन्होंने दावा किया, “हमने 70,000 करोड़ रुपए  की बेहिसाबी रकम से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया है। बिहार सरकार के अधिकारियों ने यह रकम हड़प ली है।”

पार्टी के महासचिव किशोर कुमार मुन्ना ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जुलाई 1999 में कथित बलात्कार-हत्या की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया, तब बिहार में राजद सत्ता में थी। सिंह ने कहा, ‘‘ घटना के कुछ ही दिनों के भीतर सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी सत्तारूढ़ राजद में शामिल हो गए। क्या ऐसा सम्राट चौधरी को जांच से बचने के लिए किया गया। उपमुख्यमंत्री को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।” पार्टी नेता और वरिष्ठ वकील वाईवी गिरि ने 70,000 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button