सहारनपुर
Trending

जनपद पुलिस ने “माह मई” में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर कसा शिकंजा विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे 425 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, लूट, चोरी आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्व एक विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, लूट, चोरी आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्व एक विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा माह मई में विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे कुल 425 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिनमें अवैध शराब एवं कच्ची शराब बनाने वाले कुल 77 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 508 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, भट्टी, 342 अवैध देशी/अंग्रेजी शराब की बोतल व 389 पव्वे देशी/अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस ने 31 दिनों में नशे का कारोबार करने वाले कुल 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7,550 ग्राम चरस, 27 किलो डोडा पोस्त चूर्ण, 508 ग्राम स्मैक व 1820 नशीली गोलियां बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। अवैध शस्त्र का कारोबार करने वाले कुल 147 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये, जिनके कब्जे से 72 अवैध तमंचे मय कारतूस तथा 113 नाजायज चाकू बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त जुआ अधिनियम में 14 मुकदमें दर्ज करते हुये 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जनपद पुलिस ने हत्या की पांच घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल रहे सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं लूट की छः घटनाओं का सफल अनावरण करने हेतु नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का सामान बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। चोरी की 35 घटनाओं का अनावरण करते हुये 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया तथा गोकशी के अपराध में पांच अभियोग पंजीकृत करते हुये सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अतिरिक्त 25,000-रुपये का एक शातिर ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। बता दें कि माह मई में विभिन्न थानों द्वारा कुल 375 लम्बित माल मुकदमाती में 16,799 अवैध शराब का निस्तारण कराया गया तथा साईबर सेल द्वारा माह मई में कुल 13 व्यक्तियों के खातो से विभिन्न तरीको से निकाली गई धनराशियों में से कुल दो लाख 99 हजार 850 रुपये उनके खातो में वापस कराये गये। माह मई में थाना स्तर एवं मॉनेटरिंग सेल द्वारा की गई सशक्त पैरवी के चलते सात अभियुक्तों को कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित कराने की सजा सुनवाई गई। इस प्रकार जनपद पुलिस द्वारा ’“माह मई”’ में विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे कुल 425 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button